Shamli News: किसान दिवस में छाया बिजली लोड बढ़ाने और पशुओं में बीमारी का मुद्दा
Shamli News: किसान दिवस पर किसानों ने थानाभवन शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान, बिजली विभाग द्वारा लोड वृद्धि और पशु चिकित्सा की समस्याओं को उठाया। डीएम आलोक कुमार यादव ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। किसानों ने जलालपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में अपनी समस्याओं का समाधान मांगा।
Shamli News: किसान दिवस में जहां जिले में बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना दिए ही लोड बढ़ाने एवं पशुओं में फैल रही गला घोटू बीमारी के प्रकोप का मुद्दा प्रमुखता से उठाया वहीं किसानों ने थानाभवन शुगर मिल के बकाया गन्ना भुगतान एवं सड़को एवं व बलवा चौराहे पर यातायात सुरक्षा के बंदोबस्त का मामला भी उठाया। डीएम ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जलालपुर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में डीएम आलोक कुमार यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया है।
किसान समस्याएँ
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने गत किसान दिवस में उठायी गयी समस्याएं एवं उनके निस्तारण के बारे में विस्तार से बताया। किसान दिवस में थानाभवन व ऊन चीनी मिलो का गन्ना भुगतान की समस्या को उठाया। सुनील पॅवार निवासी नाला द्वारा मॉग की गई कि कॉधला डाक बंगला से 300 मीटर पूर्व व 300 मीटर पश्चिम में सडक पर पानी उपर से निकलता है, जिसे ठीक कराया जाये तथा ग्राम में पशु चिकित्सालय में कोई डाक्टर नही है, डाक्टर नियुक्त किया जायें।
बिजली की समस्या
भाकियू नेता कुलदीप पंवार ने बताया कि जनपद में बिजली के मीटरो का लोड अनाधिकृत रूप से बढ़ा दिया गया है। मीटर एक किलोवाट के कनेक्शन पर दो से तीन किलोवाट का लोड़ बढ़ाकर बिल दिया जा रहा है। जिले भर किसान एवं अन्य हजारों लोग इससे प्रभावित है। इसे ठीक कराया जाये। इसका समर्थन अन्य किसानों ने भी किया। मेनपाल चौहान ने कहा कि भूमि की पैमाईश में लेखपाल द्वारा कोई लैण्ड मार्क का प्रयोग न करके बीच सडक से पैमाईश प्रारम्भ करते हैं, जो कि गलत है, जिसमें सरकारी लैण्डमार्क से ही पैमाईश करने सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी करने की मॉग की गई।
अन्य समस्याएँ
पिंडौरा के अजय कुमार ने बताया कि ग्राम दथेडा में 11 के०वी० की लाईन के तार नीचे पेडो की वजह से टूट जाते है, जिसके सम्बन्ध में पेडो छँटाई / लाईन दुसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की गई। पप्पू उर्फ सतेन्द्र ग्राम डांगरोल ने शमशान घाट के पास वाले तालाब सफाई की मॉग की गई। भाकियू नेता कपिल खाटियान कहा कि झिंझाना से थाना भवन मार्ग खराब है, जिस पर रूके हुये कार्य को चालू कराया जाये। यह मार्ग वर्षोँ से खस्ताहाल हालत में है। विदेश मलिक निवासी चुनसा ने एनएचएआई द्वारा जनपद में बनायी गयी सभी सडको का आडिट कराया जाने की मांग रखी। शमशाद द्वारा बताया गया कि जनपद में चल रहे होटलों मे अनाधिकृत कार्य चल रहे हैं, जिसकी जांच कर हेटल मालिको के विरूद्ध कार्यवाही की जायें धर्मेन्द्र निवासी कसेरयों द्वारा बताया गया कि पशु पालन विभाग द्वारा गला घोंटू का टीकाकरण नहीं कराया जा रहा है, जिसे गाँव में कैम्प लगाकर टीकाकरण कराने की माँग की गई।
जल प्रदूषण के मुद्दे
भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान ने कृष्णा नदी के दुषित जल और जल जीवन मिशन के तहत लगी पानी की टंकी की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि गांवों में टंकियां सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है। कई गांवों में टंकियां अभी भी बंद पड़ी है। इन्हें सही कराया जाये। कृष्णा नदी के किनारे बसे गांवों में प्रदूषित पानी की समस्या विकट है। इसलिए टंकियों का निर्माण पूरा कराकर उन्हें शीघ्र चालू कराया जाये। डीएम ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सूचना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल,उपकृषि निदेशक प्रमोद कुमार एवं सभी विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान राजन जावला, निवासी डॉगरोल, ऋषिपाल सिंह ग्राम कुडाना, अनिल मलिक, अजित सिंह, धर्मेन्द्र आदि किसान उपस्थित रहें। उपस्थित किसानो एवं किसान संगठनो द्वारा उर्वरक की समुचित मात्रा में आपूर्ति हेतु कृषि विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।


