तेज आंधी में टूटे बिजली के खम्भे कई दिन बाद भी ठीक नही

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

कांधला में तेज आंधी के कारण बिजली के खम्भे टूट जाने से किसानों की ट्यूबवेलों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। इससे गन्ने की फसल सूखने लगी है। नाराज किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।

तेज आंधी में टूटे बिजली के खम्भे कई दिन बाद भी ठीक नही

कांधला। क्षेत्र में कई दिन पहले आई तेज आंधी के कारण बिजली के खम्भे टूट जाने से किसानों की ट्यूबवेलों की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। समस्या के चलते गन्ने की फसल सूखने लगी है। एलम के नाराज किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर जल्द समाधान की मांग की है। एलम क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व आई तेज आंधी से विद्युत विभाग के कई खम्भे टूट गए थे, जिसके चलते किसानों के खेतों तक बिजली आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। विद्युत सप्लाई बाधित होने से किसानों की ट्यूबवेल बंद पड़ी हैं और गन्ने की फसल सूखने लगी है।

किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसान कृष्ण, प्रयास, बबलू, वंश सहित दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी आलोक यादव को शिकायती पत्र भेजकर जल्द से जल्द टूटे खम्भों को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।वहीं, इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई सुरेंद्र कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।