प्रदेश भर में स्थापित होगी जिला व नगर इकाइयां : घनश्याम दास गर्ग

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि संगठन का विस्तार जल्द ही प्रदेश के 75 जिलों तक किया जाएगा। जुलाई और अगस्त में प्रदेश के बाकी 20 जनपदों का दौरा कर जिला और नगर इकाइयां स्थापित की जाएंगी। 10 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री से व्यापारी समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 प्रदेश भर में स्थापित होगी जिला व नगर इकाइयां : घनश्याम दास गर्ग

शामली। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश का दौरा कर प्रदेश के सभी बकाया जिलों में संगठन के जिला व नगर इकाइयां स्थापित कर संगठन का प्रदेश के 75 जिलो तक विस्तार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक संगठन का विस्तार लगभग प्रदेश के 55 जिलों तक रहा है। गुरुवार को शामली शहर के सुभाष चौक शिव मूर्ति स्थित प्रान्तीय मुख्यालय पर संगठन प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होने वाले प्रदेश दौरे के तहत जुलाई व अगस्त माह में प्रदेश के 75 में से बाकी 20 जनपदों का दौरा कर इन जिलों में •भी संगठन की जिला व नगर इकाइयां स्थापित कर दी जाएगी।

इस प्रकार यह संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश में व्यापारी हित में काम करने वाला सबसे मजबूत संगठन सिद्ध होगा। 10 सितंबर तक प्रदेश दौरा करते हुए सितंबर माह में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग लखनऊ पहुंचेंगे और वहां जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से •कोंट कर ज्ञापन सौंप कर व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को मथुरा में सरकार का प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें वह प्रदेशध्यक्ष •की प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, राजेश सिंघल, राजेश जैन, अनुज गोयल, अमित गर्ग, महेश धीमान, ऋषभ जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।