Shamli News: मुंडेट कलां में स्थायी रूप से शुरू हुआ मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली में महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा और संकट की स्थिति में सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है। यह केंद्र विभिन्न प्रकार की सहायता जैसे चिकित्सा, आवास, पुलिस मदद, और विधिक सहायता प्रदान करेगा। पीड़ित महिलाएँ सीधे इस केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।

Shamli News: मुंडेट कलां में स्थायी रूप से शुरू हुआ मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर

Shamli News: शामली। महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा एवं संकट की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जनपद शामली में मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की स्थायी स्थापना नहर की पटरी पर सीएमओ कार्यालय के समीप मुंडेट कलां नहर पटरी में की गई है। केंद्र पर पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुश्फीकीन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं। शामली में स्थायी वन स्टॉप सेंटर अब मुंडेट कलां में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, जघन्य अपराध, नैतिक संकट, अनाथ, बेसहारा तथा खोई-पाई महिलाओं और बालिकाओं को केंद्र के माध्यम से सहायता मिल सकेगी। पीड़िता स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्ति की मदद से टेलीफोन या अन्य माध्यम से केंद्र से संपर्क कर सकती है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

शामली। वन स्टॉप सेंटर पर आकस्मिक चिकित्सीय सहायता, अल्पकालीन आवास, पुलिस सहायता एवं एफआईआर की सुविधा, निःशुल्क विधिक सहायता और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाएगी। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान दर्ज कराने की सुविधा भी केंद्र पर उपलब्ध है। किसी भी महिला या बालिका को संकट की स्थिति में तत्काल मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर से संपर्क करना चाहिए। केंद्र का सीयूजी नंबर 9412102300 है।

अल्प प्रश्नोत्तर

वन स्टॉप सेंटर किसके लिए स्थापित किया गया है?
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं और बालिकाओं के लिए स्थापित किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: मुंडेट कलां में स्थायी रूप से शुरू हुआ मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर