महिला कल्याण विभाग की ओर से स्वावलंबन कैंप आयोजित
महिला कल्याण विभाग ने कांधला के डांगरोल में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। शिकायतों का समाधान किया गया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कांधला। महिला कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास खंड कांधला के ग्राम पंचायत डांगरोल में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद मुशफेकीन ने की। कैंप में महिला कल्याण विभाग एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सहायक लेखाकार अंकित कुमार द्वारा मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना की पूर्व से संचालित 43 लाभार्थियों का सत्यापन भी किया गया।
शिविर में दहेज प्रतिषेध कानून, बाल विवाह एवं बाल श्रम के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वगणना के प्रति भी जागरूक किया गया। कैंप में प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि कुछ शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया। जिला मिशन समन्वयक सदफ खान ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। कैंप में महिलाओं को बताया गया कि बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही बाल विवाह अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई किए जाने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर आंचल, ग्राम प्रधान नीतू जावला, समाज कल्याण विभाग से एडीओ अनिल कुमार, ग्राम सचिव मुकुल बलदेव मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


