Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsElectricity Theft Caught Red-Handed Two Arrested in Special Checking Campaign
विद्युत अधिकारियो की छापेमारी मे विद्युत चोर पकडे,दो पर मुकदमा दर्ज

विद्युत अधिकारियो की छापेमारी मे विद्युत चोर पकडे,दो पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Shamli News - विद्युत विभाग की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गंगारामपुर खेड़की गांव में दो व्यक्तियों अमरीश और सुलेन्द्र को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग ने अवैध कनेक्शन काटकर मामला दर्ज कराया और उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेने की अपील की। बिजली चोरी से विभाग को नुकसान और दुर्घटनाओं का खतरा होता है।

Jan 30, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

विद्युत विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को सीधे लाइन से बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कनेक्शन काटते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की। बिजली विभाग की टीम बुधवार को क्षेत्र में राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान गंगारामपुर खेड़की गांव में अमरीश और सुलेन्द्र नामक व्यक्तियों के घरों पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि दोनों उपभोक्ता मीटर को दरकिनार कर सीधे लाइन से अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे।टीम

ने मौके पर ही अवैध तार हटवाए और विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि लाइन पर ओवरलोड बढ़ने से ट्रिपिंग और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। अवर अभियंता आजम अकबर ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। चेकिंग टीम में अवर अभियंता आजम अकबर, टेक्नीशियन बृजेश कुमार, बबलू कुमार और संविदा कर्मी बिट्टू कुमार शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;