25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी, मुकदमा दर्ज
थाना भवन के गांव अम्बेहटा याकूबपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडर पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर की चोरी का मामला सामने आया है। विद्युत विभाग ने थाना भवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने ट्रांसफार्मर की वायरिंग और तेल चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव अम्बेहटा याकूबपुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध 11 केवी फीडर पर लगे 25 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल व वायरिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में विद्युत विभाग की ओर से थाना भवन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गिरधारी लाल ने थाना भवन थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 मई 2026 की सुबह करीब साढ़े छह बजे विभागीय कर्मचारी को सूचना मिली कि अम्बेहटा एजी (कृषि) फीडर पर स्थापित 25 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया है। चोरों ने पहले ट्रांसफार्मर की 11 केवी लाइन काटी और फिर ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से तेल तथा वायरिंग निकाल ली।विद्युत
विभाग के अवर अभियंता गिरधारी लाल की ओर से थाना भवन थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


