Shamli News: मतदेय स्थलों के संभाजन पर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक
Shamli News: शामली। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र
Shamli News: शामली। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और ईआरओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों से दो दिन के भीतर लिखित सुझाव एवं आपत्तियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चार जुलाई 2026 को मतदेय स्थलों की आलेख्य प्रकाशन सूची उपलब्ध कराई जा चुकी है। अब सांसद, विधायक एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्राप्त शिकायतों और सुझावों के निस्तारण के बाद 18 जुलाई तक मतदेय स्थलों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
इसके बाद प्रस्ताव को 25 जुलाई तक अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी राजनीतिक दल अथवा अन्य संबंधित पक्ष को मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है तो वह अगले दो दिनों के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित एसडीएम कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है। बैठक में बताया गया कि जनपद में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के बाद एक नया मतदेय स्थल बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा पांच मतदेय स्थलों का समायोजन तथा आठ जर्जर भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को अन्य उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इन परिवर्तनों के बाद जिले में कुल 1,125 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। बैठक में कैराना एसडीएम शिवाजी यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ताना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शौराम सिंह तथा राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि नीरज पवार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


