बाइक फिसलने से वृद्धा की मौत, दंपति गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

कांधला। थाना क्षेत्र के एलम बाईपास मार्ग पर आवारा कुत्ते के अचानक बाइक के सामने आ जाने से हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दंपति ग

बाइक फिसलने से वृद्धा की मौत, दंपति गंभीर घायल

कांधला। थाना क्षेत्र के एलम बाईपास मार्ग पर आवारा कुत्ते के अचानक बाइक के सामने आ जाने से हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुरूवार को जनपद बागपत के गांव टिकरी निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी कविता तथा 70 वर्षीय माता जगवती के साथ बाइक से कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान में एक रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय उनकी बाइक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कस्बा एलम में गैस एजेंसी के निकट पहुंची।

इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया, और दंपति की की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सूचना पर मृतका के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार करते हुए वृद्ध के शव को अपने साथ घर ले गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।