ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे लोग, बकरा बाजार में बढ़ी रौनक

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा के लिए शामली में तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली रोड पर बकरा बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ है। व्यापारी विभिन्न नस्लों के बकरों को 20,000 से 80,000 रुपये की कीमत पर बेच रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।

ईद-उल-अजहा की तैयारियों में जुटे लोग, बकरा बाजार में बढ़ी रौनक

आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के नजदीक आते ही शहर का बकरा बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आने लगा है। शामली के दिल्ली रोड पर देर रात लगने वाले बकरा बाजार में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में दूर-दराज क्षेत्रों से व्यापारी विभिन्न नस्लों के बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। बाजार में 20 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक कीमत वाले बकरे बिक्री के लिए लाए जा रहे हैं। खरीदार अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

बकरा व्यापारियों ईनाम, आसमोहम्मद, अकमल का कहना है कि इस बार बाजार में अच्छी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। खासतौर पर बड़े और आकर्षक बकरों की मांग अधिक देखने को मिल रही है। कई बकरों को विशेष रूप से सजाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम होते ही दिल्ली रोड स्थित बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगती है और देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहता है। बच्चे और युवा भी परिवार के साथ बाजार पहुंचकर बकरों को देखने और खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। खरीदारों का कहना है कि ईद-उल-अजहा के पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हालांकि बकरों की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक हैं, फिर भी लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।