शामली : हर्षोल्लास से मनाया ईद उल अजहा पर्व
Shamli News - शामली में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई और देश में अमन-चैन की दुआ की गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। बच्चों और युवाओं में उत्साह देखने को मिला और ईद की बधाई देने का सिलसिला चला।
शामली : जिलेभर में ईद उल अजहा पर हरसोला से मनाया गया। शामली शहर समेत जिले के ईदगाहों में मस्जिदों में ईद की नमाज अदाकार देश में अमन चैन व तरक्की की दुआ की गई। शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह पर सुबह सवेरे से ही हकीकत की भीड़ उमड़ पड़ी। ईद की नमाज के समय पुलिस प्रशासन ने सुबह साढ़े पांच बजे से आठ तक कैराना रोड से रूट डायवर्ट रखा। उधर देहात क्षेत्र कैराना,झिंझाना, थानाभवन,कांधला व जलालाबाद कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।जलालाबाद रेलवे रोड स्थित ईदगाह में निर्धारित समय सुबह आठ बजे बजे मौलाना वसीउल्लाह उर्फ आरज़ू मियां द्वारा ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई, जिसके बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिये विशेष दुआ मांगी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ईदगाहों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा गया। सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


