Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsEducational Tours for Kasturba Gandhi Schools Enhancing Girls Knowledge and Confidence
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की बालिकाएं करेंगी शैक्षिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की बालिकाएं करेंगी शैक्षिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

संक्षेप:

Shamli News - शामली जिले में पहली बार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को शैक्षिक एवं ऐतिहासिक पयर्टन स्थलों का एक दिवसीय भ्रमण कराया जाएगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य छात्राओं को राज्य की भौगोलिक स्थिति, प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराना है। छात्राएं दिल्ली के लाल किला, इंडिया गेट और अन्य स्थलों का अवलोकन करेंगी।

Jan 29, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शामली,संवाददाता। जिले में पहली बार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को शैक्षिक एवं ऐतिहासिक पयर्टन स्थलों का एक दिवसीय भ्रमण का अवसर मिलेगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक द्वारा फरवरी माह में बालिकाओं को शैक्षिक भ्रमण कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिले में चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि बालिकाओं को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ-साथ राज्य की भौगोलिक स्थिति, प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी भी प्रत्यक्ष रूप से मिल सके। शासन का मानना है कि इससे छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा और उनमें इतिहास व संस्कृति के प्रति रुचि विकसित होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाएं देश की राजधानी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किला, इंडिया गेट और राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का अवलोकन करेंगी। इसके अलावा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले पर्यटन केंद्र हस्तिनापुर, बिजनौर तथा मेरठ जैसे प्रमुख स्थानों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इन स्थलों का ऐतिहासिक महत्व छात्राओं को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन से परिचित कराएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा भ्रमण को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। छात्राओं की सुरक्षा, भोजन, आवागमन और मार्गदर्शन के लिए शिक्षिकाओं व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम की निगरानी भी की जाएगी ताकि पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हो सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित होती है। कोट: यह पहल कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढने वाली बालिकाओं के भविष्य के लिए उपयोगी है। इससे बालिकाओं को कक्षा-कक्ष की पढ़ाई के साथ-साथ राज्य की भौगोलिक स्थिति, प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी भी प्रत्यक्ष रूप से मिल सकें। अब से पहले केवल पीएमश्री विद्यालयों में पढने वाले बच्चों को ही भ्रमण पर ले जाया जाता था। सुशील कुमार - डीसी (कस्तूबा गांधी आवासीय)