चोर, ड्रोन की अफवाहों से बचे ग्रामीण: एसएचओ

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

हाल ही में ड्रोन कैमरों की उड़ान और चोरी की घटनाओं की आशंका से ग्रामीणों में डर का माहौल है। सुरक्षा के प्रति जागरूक ग्रामीण रात में पहरा देने लगे हैं। कांधला थाना प्रभारी ने गांव चढ़ाव में बैठक कर...

चोर, ड्रोन की अफवाहों से बचे ग्रामीण: एसएचओ

क्षेत्र में हाल ही में ड्रोन कैमरों की उड़ान और चोरी की घटनाओं की आशंका से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा को लेकर जागरूक ग्रामीणों ने रात में पहरा देना शुरू कर दिया है। लोग बारी-बारी से चौकसी कर गांव की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बुधवार को गांव चढ़ाव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से सतर्क रहने, अजनबी व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गश्त कर रही है और किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।ग्रामीणों ने भी थाना प्रभारी को भरोसा दिलाया कि वे पुलिस की मदद में पूरा सहयोग करेंगे और गांव की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। बैठक में कई ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli Newsचोर, ड्रोन की अफवाहों से बचे ग्रामीण: एसएचओ