मोबाइल पर महिला को दिया तलाक, पीड़िता थाने पहुंची
Shamli News - कांधला में एक महिला ने अपने पति पर तीन बार तलाक देने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उसने ऑडियो सबूत के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कांधला। चार वर्ष पूर्व हुए निकाह में पति ने आवेश में आकर महिला को मोबाइल पर तीन बार तलाक कहते हुए तलाक दे दिया। पीड़िता महिला ऑडियो संग थाने पहुंची। और पुलिस को मामले में पति सहित ससुराल पहुंचकर पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कांधला देहात के सलेमपुर रोड स्थित ईदगाह नई बस्ती निवासी शाहीन का निकाह चार वर्ष पूर्व मोहसिन के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न लगातार बढ़ता गया।हाल ही में पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी पति मोहसिन ने क्रूरता दिखाते हुए शाहीन को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता साहस जुटाकर इस पूरे प्रकरण की ऑडियो रिकॉर्डिंग करने में कामयाब रही। शुक्रवार को शाहीन ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसमें पति मोहसिन, ससुर शमशाद, जेठ इमरान व शहजाद, जेठानी नाजरीन व शबाना, और ननद मेहराज, रिहाना व रानी के खिलाफ प्रताड़ना और तीन तलाक देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को सबूत के तौर पर तीन तलाक की ऑडियो क्लिप भी सौंपी गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है.
घरेलू हिंसा का मामला
खर्चा मांगने पर पति ने मारपीट की, घर से निकाला
कांधला।थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेल निवासी एक महिला ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति न तो घर के खर्च के लिए पैसे उपलब्ध कराता है और न ही परिवार की अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। जब भी वह घरेलू खर्च के लिए पति से राशि मांगती है, तो वह गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगता है। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए एक विवाद के दौरान पति ने उसके साथ अत्यधिक मारपीट की और फिर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


