स्कूल में हिंदी की पुस्तक नहीं बढ़ सके कक्षा एक बच्चे

Feb 13, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया और शिक्षण कार्य तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। बच्चों से बातचीत के दौरान कुछ बच्चे बिना निर्धारित ड्रेस पाए गए। उन्होंने किचन गार्डन की देखभाल और शौचालय की सफाई की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया।

स्कूल में हिंदी की पुस्तक नहीं बढ़ सके कक्षा एक बच्चे

डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने शुक्रवार को विकास क्षेत्र थानाभवन के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 हरड़ फतेहपुर तथा प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 कम्पोजिट का निरीक्षण कर विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने शिक्षण कार्य एवं व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 हरड़ फतेहपुर में बच्चों से बातचीत की। इस दौरान कुछ बच्चे बिना निर्धारित ड्रेस के पाए गए, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी बच्चों को निर्धारित वेशभूषा में विद्यालय आने सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर में बने किचन गार्डन का निरीक्षण करते हुए उसकी नियमित निराई-गुड़ाई कराने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान विद्यालय में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 कम्पोजिट का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा कक्षों में बच्चों के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा एक के बच्चों से हिन्दी पुस्तक पढ़वाई, लेकिन बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पाए। इस पर उन्होंने बच्चों की गुणवत्तापरक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बीएसए लता राठौर, जिला समन्वयक मिड डे मील जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।