डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति परखी

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - डीएम आलोक यादव ने जलालाबाद नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जलकर व भवन कर वसूली की स्थिति की समीक्षा की गई और बकाया वसूली में तेजी लाने के आदेश दिए गए।

डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति परखी

जलालाबाद। डीएम आलोक यादव ने शुक्रवार को नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वंदन योजना समेत नगर पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा की जा रही जलकर एवं भवन कर वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए बकाया वसूली में तेजी लाने और राजस्व बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

डीएम ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। साथ ही नगर में नियमित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि लोग इधर-उधर वाहन खड़े न करें। उन्होंने लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने वंदन योजना के अंतर्गत शिव हनुमान मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की पत्रावली का गहन निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक ने अधूरे पड़े बारात घर एवं नेशनल हाईवे स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर ईओ जयबीर शर्मा मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।