Shamli News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं- डीएम
Shamli News: शामली में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया।

Shamli News: शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज विभाग और शस्त्र अनुभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सैनिक बंधु बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। शिविर में लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर डीएम ने द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं को सम्मानित किया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

