Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsDivya Paramedical College Achieves 96 Pass Rate in Medical Courses
दिव्या पैरामेडिकल कालेज का परीक्षा परिणाम घोषित

दिव्या पैरामेडिकल कालेज का परीक्षा परिणाम घोषित

संक्षेप:

Shamli News - दिव्या पैरामैडिकल कॉलेज के परीक्षा परिणाम में 96 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। ओटी टेक्नीशियन, ओप्टो मैटरी और फिजियो थैरिपी के परिणाम घोषित हुए। साक्षी ने ओटी टेक्नीशियन में पहला स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधन ने सफल छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Thu, 27 Nov 2025 12:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

कस्बे के दिव्या पैरामैडिकल के विभिन्न मैडिकल कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये जिसमे 96 प्रतिशत छात्र छात्राओ ने सफलता प्राप्त की । कालेज प्रबन्धन द्वारा सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओ को प्रषस्ती पत्र देकर सममानित किया। जलालाबाद में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित दिव्या पैरामेडिकल कालेज मे विभिन्न मेडिकल कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र एवं छात्राओ को वर्श 2025 बैच का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे 96 प्रतिशत छात्र एवं छात्राओ ने सफलता प्राप्त की है। बुधवार को को घोषित परीक्षा परिणाम में ओटी टेक्नीशियन, ओप्टो मैटरी एवं फिजियो थैरिपी का परीक्षा परिणाम घोशित किया गया है जिसमें ओटी टेक्नीशियन मे 80 प्रतिशत अंकों के साथ साक्षी ने प्रथम रैंक व तमन्ना, आंचल ने दूसरी व तीसरी रैंक हासिल की हासिल की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि, ओप्टो मैटरी मे सुरेश कुमार ने 81 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी व तीसरी रैंक अदिति व गौरव फिजियो थैरिपी मे प्रथम स्थान मिनाक्षी ने 76 प्रतिशत अंक के साथ हासिल किया। दूसरी व तीसरी रैंक सिदरा व संजना ने हासिल की। सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र व छात्राओं को कालेज प्रबन्धन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कालेज के एमडी उपेन्द्र गुप्ता, नरेन्द्र सिंघल समेत कालेज के सभी शिक्षक डाक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एमडी उपेन्द्र गुप्ता द्वारा पैरामेडिकल के नये कार्स के बारे मे जानकारी दी साथ ही अस्पताल मे उपलब्ध आधुनिक मषीनो व आपरेशन थियेटर की जानकारी साझा की।