साफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते पैथोलॉजी लैब से नहीं मिल रही जांच रिपोर्ट
Shamli News - जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में साफ्टवेयर गड़बड़ी के कारण मरीजों को दो दिनों से जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। इससे मरीजों को बिना रिपोर्ट के इलाज कराना पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि रिपोर्ट के बिना इलाज में कठिनाई हो रही है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दो दिनों से जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में साफ्टवेयर में गडबड होने के कारण मरीजों को जांच रिपोट नही मिलने से मरीजों को पेरशानियों का सामना करना पड रहा है। जिस कारण मरीजों को बिना जांच रिपोट के कराना पड रहा इलाज। जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जातें है। जिनकों ओपीडी में बैठे चिकित्सक मरीजों की रोग जांच के लिए सलाह देते है। जिसके बाद मरीज जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में जांच कराने पहुचते है, जिसके बाद मरीज की जांच रिपोट के आधार पर मरीजों का इलाज करते है। वही दो दिनों से मरीजों को खून जांच की रिपोट के लिए भटकना पड रहा है, पैथोलॉजी लैब स्टाप का कहना है कि पिछले दो दिनों से कम्प्यूटर साफ्टवेयर में गडबड होने के कारण मशीन से जांच रिपोट का डाटा कम्प्यूटर में ट्रांसफर नही होने से जांच रिपोट नही मिल पा रही है।
जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसके अलावा चिकित्सकों का कहना है की बिना जांच रिपोट के मरीजों का इलाज करना पड रहा है। बिना रिपोट के मरीजों को बेसिक ट्रिटमेंट ही देना पड रहा है। जांच रिपोट के बाद ही मरीजों का सुचारू रूप से इलाज शूरू हो पाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




