कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के कारण शुक्रवार को जनपद न्यायालय बंद रहा। पालिका की ओर से न्यायालय परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में कार्यरत एक कर्मचारी एक दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसके बाद जनपद न्यायालय व समस्त न्यायालयों को 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया। शुक्रवार को जनपद न्यायालय बंद रहा। वहीं, नगरपालिका की ओर से न्यायालय परिसर में विशेष सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के चैंबरों को भी सैनिटाइज किया गया।