नियमों के उल्लंघन में 65 कॉमन सर्विस सेंटरों के लाइसेंस निरस्त

Jan 12, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - जिला प्रशासन ने सीएससी केंद्रों पर नियमों की अनदेखी और लापरवाही के मामलों में सख्त कदम उठाते हुए 65 लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। जांच में अनियमितताएं जैसे फार्मर रजिस्ट्री और सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी पाई गई। जिला प्रबंधक ने साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की है।

नियमों के उल्लंघन में 65 कॉमन सर्विस सेंटरों के लाइसेंस निरस्त

कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) केंद्रों पर नियमों की अनदेखी और लापरवाही के मामलों में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार तक सीएससी जिला प्रबंधक ने 65 सीएससी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इन पर फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों के साथ सरकारी सेवाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने में अनियमितताएं पाई गई थीं,वही केंद्रो पर रेट लिस्ट आदि की भी अनदेखी रही। जनपद मे कुल 1400 सीएससी चलाने का लाइसेंस जारी किया गया है। ये केंद्र शासन के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े ऑनलाइन आवेदन भरने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए स्थापित किए गए हैं।

हालांकि, जांच के दौरान यह पाया गया कि जिले की 65 सीएससी ने नियमों का पालन नहीं किया। इनमें रेट चार्ट का स्पष्ट न होना, फार्मर रजिस्ट्री में अनियमितताएं, फसल बीमा, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों में गड़बड़ी के मामले सामने आए। ऐसे में इनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। सीएससी के जिला प्रबंधक आशीष चौधरी ने बताया कि चेकिंग अभियान और कार्रवाई लगातार जारी है। सत्यापन के दौरान विशेष मोबाइल ऐप से जियो-टैगिंग कर केंद्रों की वास्तविक स्थिति भी जांची जा रही है। नियमों का पालन न करने वाले सीएससी केंद्रों की आईडी निष्क्रिय की जा रही है। उन्होंने सीएससी संचालकों से अपील की कि वे सभी मानकों का पालन करें और स्वयं भी साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल सेवाएं मिल सके। कहॉ-कहॉ निरस्त हुए लाईसेंस चौसाना। तीनों तहसीलो मे संचालित केन्द्रो पर कार्यवाही की गई है। जिसमे लाइसेंस निरस्त हुए हैं, ऊन तहसील मे ंनौ केन्द्र,शामली मे 24 व कैराना में कुल 32 शामिल हैं कोट- भविष्य में भी यदि किसी भी केंद्र पर इस प्रकार की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केवल वही केंद्र संचालित हो सकेंगे जो पूरी पारदर्शिता और नियमों के साथ काम करेंगे। आशीष चौधरी,जिला प्रबंधक,सीएससी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;