शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय का वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - शामली। शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के लिए जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरा

शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय का वितरण

शामली। शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के लिए जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम गोरखपुर स्थित गुरु गोरक्षनाथ प्रेक्षागृह से जुड़ा रहा, जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिनमें छात्रों और शिक्षकों द्वारा नवाचार व उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। वहीं परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, जिलाधिकारी आलोक यादव तथा बीएसए लता राठौर ने कार्यक्रम का मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए उनके बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए उन्हें शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विनोद प्रमुख मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।