Shamli News: साझे की जमीन की आय न देने और पेड़ बेचने का आरोप, भाइयों के खिलाफ दी तहरीर
Shamli News: झिंझाना के आबदाननगर गांव में, संजय ने अपने भाइयों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने साझी जमीन की आय में उसे हिस्सा नहीं दिया और 35 पॉपलर के पेड़ काटकर बेचे। संजय ने पुलिस से शिकायत की है और उचित न्याय की मांग की है। चौकी प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया है।

Shamli News: झिंझाना। क्षेत्र के गांव आबदाननगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने सगे भाइयों पर साझे की जमीन की आय में हिस्सा न देने और उसके हिस्से के पेड़ काटकर बेचने का आरोप लगाते हुए थाना झिंझाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित संजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पैतृक जमीन साझे में है, जिसे उसके भाई राजीव और बबलू ठेके पर दे देते हैं। आरोप है कि ठेके से मिलने वाली राशि में उसे उसके हिस्से के पैसे नहीं दिए जाते। इसके अलावा आरोपितों ने उसके साझे के करीब 35 पॉपलर के पेड़ काटकर बेच दिए, लेकिन उसकी कीमत भी उसे नहीं दी।संजय
का आरोप है कि जब उसने अपने हिस्से की रकम मांगी तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। पीड़ित ने थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


