आश्रम में अवैध चंदा वसूली और कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

Apr 07, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - शामली के गांव औरंगाबाद में अखिल भारतीय संत शिरोमणि गुरु रविदास सत्संग आश्रम को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। प्रबंधक महात्मा जगत दास ने अवैध कब्जा, जबरन चंदा वसूली और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आश्रम में अवैध चंदा वसूली और कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

शामली। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद उर्फ गन्देवड़ा स्थित अखिल भारतीय संत शिरोमणि गुरु रविदास सत्संग आश्रम को लेकर विवाद सामने आया है। आश्रम के प्रबंधक महात्मा जगत दास ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर अवैध कब्जा करने, जबरन चंदा वसूली करने और महात्माओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दिए प्रार्थना पत्र में महात्मा जगत दास ने बताया कि आश्रम की भूमि पूर्व में दानपत्र के माध्यम से संत मिशन को दी गई थी और वर्षों से वहां साधु-संतों द्वारा सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रबंधक का कहना है कि बाद में राजस्व अभिलेखों में कथित रूप से गलत तरीके से वरासत दर्ज कर दी गई, जिसे लेकर न्यायालय में वाद चला।

हाल ही में तहसीलदार न्यायालय द्वारा पूर्व वरासत आदेश को निरस्त करते हुए पीडित के पक्ष में आदेश पारित किया गया है। महात्मा जगत दास का आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोग आश्रम परिसर में अवैध रूप से चंदा रसीद काट रहे हैं और विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी व अपमान किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज द्वारा भी उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें ही अपमानित किया गया। 4 अप्रैल को समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।