जलालाबाद में सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार

Feb 28, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - शुक्रवार रात को रामलीला परिसर में खाटू श्याम बाबा का कीर्तन आयोजन हुआ। यजमान विपिन मित्तल के नेतृत्व में नारायण दास शास्त्री ने पूजन किया। इस दौरान भव्य दरबार सजाया गया और छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। कलाकारों ने कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती की और प्रसाद वितरित किया गया।

जलालाबाद में सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार

शुक्रवार की रात्रि कस्बे के रामलीला परिसर में खाटू श्याम बाबा का कीर्तन आयोजन हुआ। जिसमे यजमान स्वरूप विपिन मित्तल में नारायण दास शास्त्री से पूजन कराकर कीर्तन का शुभारंभ किया। रामलीला परिसर पर कलाकारों द्वारा खाटू श्याम बाबा का दिव्य भव्य दरबार सजाया गया, जिसमें छप्पन प्रकार भोग लगाए गए।बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाकर अखंड ज्योति जलाई। बाबा के दर्शनों के लिए लोग उमड़े। इस मौके पर आयोजित कीर्तन मे शामली के कलाकार सोनम सरगम ने कई लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। इनमें 'तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है', 'कितने सेठ जहां में मौज उड़ाते हैं', 'थारे खाटू की माटी म्हारे रास आ गई', 'सुन ले कन्हैया विनती हमारी' और 'बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली' जैसे भजन शामिल थे।

इन भजनों पर श्याम प्रेमियों ने तालियां बजाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कीर्तन की शुरुआत गायक नारायण दास शास्त्री ने गणेश वंदना के साथ की। उन्होंने खाटू वाले श्याम की कथा सुनाई, जिसके बाद सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा के साथ 'लाडू होली' खेली। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का गुणगान किया। देर रात बाबा श्याम की आरती की गई, जिसके बाद प्रसादी का वितरण हुआ। छप्पन भोग, चूरमा और खीर सहित अन्य प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किए गए। इस कीर्तन में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और भजनों का लाभ लेने पहुंचे। इस अवसर पर प्रदीप कश्यप, बॉबी शर्मा, नरेश शर्मा, डॉ प्रदीप सेनी, कुलदीप सैनी, रॉबिन वालिया, मनोज चावला, विपिन मित्तल आदि लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।