पहले बड़े मंगल पर हनुमान धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Shamli News - शामली। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के
शामली। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पढी और श्री हनुमान से परिवार की सुख स्मृद्धि की कामना की। मंगलवार को ज्येष्ठ माह के पहले बडे मंगलवार को शहर के श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर विशेष पूजा अर्चना की गई। सवेरे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान के दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। देर शाम हनुमान धाम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ हुआ तथा भव्य महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, पुनीत द्विवेदी, रमेश दीवान, मयंक, राहुल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


