महाशिवरात्रि नजदीक, कांवड़ियों के आगमन से शिवमय हुआ शहर
Shamli News - महाशिवरात्रि पर्व के करीब आते ही शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने लगे हैं। बुधवार को कांवड़िए कंधों पर कांवड़ लेकर शहर में पहुंचे। शिवभक्तों के जयकारे से पूरा शहर शिवमय हो गया है। पर्व के लिए भक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।

महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को दर्जनों की संख्या में कांवड़िए कंधों पर कांवड़ लेकर शहर से होकर गुजरे। शिवभक्तों के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर शिवमय नजर आया। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों और जनपदों के शिवभक्त शामली से होकर गुजर रहे हैं। कांवड़ियों के शहर में प्रवेश से धार्मिक माहौल बना हुआ है और जगह-जगह लोग शिवभक्तों का स्वागत कर रहे।
शिव मंदिरों में भी शिवभक्तों के ठहरने की व्यावस्था है। शिवभक्तों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए वे हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने मंदिरों की ओर जा रहे हैं। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि नजदीक आएगी, कांवड़ियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


