Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsDense Fog Causes Severe Cold Weather Disruption in Monday s Traffic
घने कोहरे से बढ़ी ठिठुरन, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

घने कोहरे से बढ़ी ठिठुरन, तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

संक्षेप:

Shamli News - सोमवार को घने कोहरे के कारण सर्दी बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई, अधिकतम 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Feb 02, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों ओर घना कोहरा फैला हुआ था। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे हाईवे और मुख्य सड़कों पर हालात बेहद खराब नजर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाईवे पर स्थिति यह रही कि कुछ ही कदम की दूरी पर भी रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने एहतियातन वाहनों की लाइटें जलाकर आवागमन किया। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर सड़क यातायात पर ही नहीं, बल्कि आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दिया। ठंड बढ़ने से लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम रही। वही दोपहर करीब एक बजे मौसम साफ हुआ तो धूप खिली। धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकी। धूप में बैठकर लोगों ने ठंड से निजात पाई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह और देर रात को कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन की ओर से भी कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।