कलक्ट्रेट पार्क को शहीद पार्क घोषित करने की मांग
शामली में पूर्व सैनिक संगठन और शहीद सैनिकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मांग की है कि शामली के नए कलक्ट्रेट पार्क को शहीद पार्क घोषित किया जाए। संगठन का कहना है कि जिले में शहीद स्मारक नहीं है, जबकि कई सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है।

शामली। पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीद सैनिकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर शामली के नवनिर्मित कलक्ट्रेट पार्क को शहीद पार्क घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि शामली जनपद बने करीब 15 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिले में शहीद सैनिकों की स्मृति में कोई शहीद स्मारक नहीं बनाया गया है। संगठन का कहना है कि शामली एवं आसपास के गांवों के अनेक सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनकी स्मृतियों को जीवित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने के लिए शहीद स्मारक की आवश्यकता है।
पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों ने मांग की है कि नवनिर्मित कलक्ट्रेट पार्क को शहीद पार्क घोषित कर वहां शहीद स्मारक स्थापित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्वों पर शहीदों और पूर्व सैनिकों को सम्मान दिया जा सके। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस संबंध में पूर्व में कई बार डीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवसर पर अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अनिल मलिक, रामपाल सिंह, विदेश मलिक आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


