ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीदीपावली की रौनक से जगमगा उठा आसमान भी

दीपावली की रौनक से जगमगा उठा आसमान भी

जनपद में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों को रंगोली आदि से घरों को...

दीपावली की रौनक से जगमगा उठा आसमान भी
हिन्दुस्तान टीम,शामलीFri, 09 Nov 2018 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों को रंगोली आदि से घरों को सजाया। शाम होते ही पूरा शामली रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा।

लोगों ने भगवान लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे के घरों में मिष्ठान वितरण एवं गिफ्ट आदि भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।बुधवार को दीपावली पर्व पर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही घरों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया था।

बच्चों व युवाओं ने घरों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया। दीपावली पर सर्राफा व्यापारियों के यहां भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। दीपावली पर्व के मौके पर बाजारों को सुंदर एवं आकर्षक सजाया गया। बाजार में सुनहरी लड़ियां लगाई गई थीं तथा बिजली की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई।

शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, शिव चौक आदि पर पुलिस बल भी तैनात रहा। देर शाम लोगों ने भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-पाठ के बाद आकाश पटाखों की रोशनी से रंगीन हो गया तथा देर रात तक शहर में पटाखों की गूंज रही।

दीपावली महोत्सव पर ढाई सौ करोड़ से अधिक का कारोबार

शामली। दीपावली महोत्सव पर ज्वैलरी एवं वाहन एवं घरों की सज्जा व गिफ्ट मिष्ठान आदि बाजारों की बात की जाए तो जिले में ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। कारण लोगों ने धनतेरस पर बाइक से लेकर कार एवं ट्रैक्टर आदि वाहनों की खरीदारी के साथ ही ज्वलैरी एवं घरों में एलइडी, वाशिंग मशीन आदि व सजाने के सामन खूब खरीदे, जबकि मिष्ठान एवं गिफ्ट आदि में भी करोड़ों खर्च हुए। इसके अलावा दीपावली महोत्सव पर एक माह पहले से ही लोग घरों की रंगाई पुताई आदि करने में लगे हुए थे।

फूलों की भी खूब हुई बिक्री

शामली। घरों एवं पूजन स्थल को सजान के लिए फूल बाजार में भी जबरदस्त बूम रहा। शामली शहर की ही माने तो शहर में बीस से अधिक फूल के कारोबारी हैं। फूल कारोबारी सोनू ने बताया कि अब तक दीपावली पर शहर में करीब 90 कुंतल फूल बिका। शहर में फूल सौ रुपये से डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो बिका।

देर रात तक जमकर पटाखें और आतिशबाजी

शामली। शामली एवं देहात क्षेत्रों में देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। लोगों ने आतिशबाजी जमकर छोड़ी, हालांकि पुलिस ने अधिकांश क्षेत्रों में पटाखों का बाजार रात दस बजे से पहले ही बंद करा दिया था, लेकिन रात एक बजे तक भी पटाखों की आवाज शहर में गूंजती रही।

आसमान में धुआ सा छाया रहा आतिबाजी एवं पटाखों से आसमान में धुंआ सा छाया रहा। पटाखों के धुंए से श्वास रोगी एवं बड़े बुजुर्गों को काफी परेशानी भी हुई। वहीं, प्रदूषण विभाग के मुताबिक में शामली में प्रदूषण नियंत्रण मापक यंत्र इकाई स्थापित नहीं है, मुजफ्फरगर में ही दो स्टेशन हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें