ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीदबंगों ने दंपति को हमलाकर किया घायल

दबंगों ने दंपति को हमलाकर किया घायल

दबंगों ने घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वे घायल हो गए। पति को गंभीर हाला के चलते रेफर कर दिया गया है। गांव...

दबंगों ने दंपति को हमलाकर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,शामलीWed, 01 Dec 2021 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

दबंगों ने घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वे घायल हो गए। पति को गंभीर हाला के चलते रेफर कर दिया गया है।

गांव रामडा निवासी लतीफ ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उसका बेटा दिलशाद व बेटे की पत्नी जाहिदा घर के अंदर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी गांव के ही सगे भाइयों सहित पांच लोग घर के अंदर घुस आए और दंपति पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। उनके साथ में मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गए। आरोपी दबंग किस्म के बताए गए हैं। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी में ले जाया गया। जहां से दिलशाद को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें