एसएन जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण
Shamli News - एसएन जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरणएसएन जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरणएसएन जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरणएसएन जूनि

कैराना। एसएन जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बुधवार को एसएन जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों ने भाषण, नाटक, कविता व नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विद्यालय के संस्थापक लियाकत अली, प्रबंधक अरशद अली व प्रधानाचार्य शिवकुमार, एसएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक रफाकत अली, प्रधानाचार्य रवि कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


