वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने बांधा समां

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली के सत्यनारायण शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एनपी सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। कार्यक्रम में छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। माता-पिता के प्रति समर्पण और समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों ने बांधा समां

शामली। शहर के रेलवे रोड स्थित सत्यनारायण शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनपी सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश का भविष्य निर्माता बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत एवं लगन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के सूत्र भी बताए। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मात-पिता तुम्हें वंदन एवं स्कूल चले हम समूह नृत्य की सभी आगंतुकों, प्रबंधक समिति एवं मुख्य अतिथि ने सराहना की।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक सुशील कुमार गर्ग, अध्यक्ष राजीव संगल, नंदकुमार कंसल एवं प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।