दो बाइकों की हुई आमने सामने की भिडंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
शामली के कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर में दो चचेरे भाईयों, नदीम और अब्दुल कादिर, को बाइक सवार युवक द्वारा टक्कर मार दी गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पानीपत रेफर किया गया।

शामली। कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी दो चचेरे भाईयों को बाइक सवार युवक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की दशा गंभीर होने के कारण पानीपत के लिए रेफर कर दिया गया। बुुधवार सवेरे कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी नदीम पुत्र दिलशाद व उसका चचेरा भाई अब्दुल कादिर पुत्र जुल्फान अपनी बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में थाना छपरौली क्षेत्र के गांव टांडा जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह दोनों क्षेत्र के गांव रामडा के निकट पहुंचे तो इसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे एक दूसरे बाइक सवार युवक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंची और उनको शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गांव बरनावा निवासी दूसरे बाइक सवार आशू की हालत नाजुक होने के कारण पानीपत के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि नदीम व अब्दुल कादिर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


