Shamli News: 157 घंटे महासफाई अभियान में थानाभवन ने दिखाई स्वच्छता की नई मिसाल
Shamli News: थानाभवन में स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत 157 घंटे महासफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई की गई। सार्वजनिक स्थलों, रास्तों, तथा नालियों से कचरा हटाया गया। सफाई बाद कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया और सफाई कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।

Shamli News: थानाभवन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित 157 घंटे महासफाई अभियान के तहत नगर पंचायत थानाभवन द्वारा स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्ष मुशायदा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में प्रातःकाल से ही नगर के विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के सार्वजनिक स्थलों, मार्गों, नाला-नालियों एवं अन्य चिन्हित स्थानों से कचरे की पूर्ण सफाई कराई गई। सफाई के बाद एकत्रित कचरे को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी प्लांट एवं लिगेसी डंप साइट पर भेजकर उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। महासफाई अभियान के उपरांत नगर पंचायत सभागार में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों के क्षमता संवर्धन हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला
में सफाई कर्मचारियों को नगर की बेहतर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, कचरे के उचित संग्रहण एवं निस्तारण, नाला-नालियों की नियमित सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।


