जुम्मे की नमाज के बाद लगाया शरबत वितरण कैंप, राहगीरों को मिली राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - कांधला में मुस्लिम समुदाय के युवाओं और समाजसेवियों ने गर्मी में राहत के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जुम्मे की नमाज के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर उनकी सेवा की गई। आयोजकों ने लोगों की सहायता करने का वादा किया है और समाजहित के कार्य जारी रखने की योजना बनाई है।

जुम्मे की नमाज के बाद लगाया शरबत वितरण कैंप, राहगीरों को मिली राहत

कांधला। शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच नगर के कैराना बायपास मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं और समाजसेवियों द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जुम्मे की नमाज के बाद लगाए गए इस कैंप में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार समाजहित के कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान जावेद हसन, सोनू, इंतजार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।