होली मिलन समारोह का आयोजन

Mar 01, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - थाना भवन नगर की अग्रवाल धर्मशाला में नगर वैश्य सभा के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य संचालक व

होली मिलन समारोह का आयोजन

थाना भवन नगर की अग्रवाल धर्मशाला में नगर वैश्य सभा के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य संचालक व समिति अध्यक्ष संदीप जिंदल ने समाज को सुदृढ़ एवं संगठित करने पर बल दिया। इस दौरान विभिन्न प्रश्नावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे राधा गोरी गोरी गीत पर आरोही सिंगल ने राधा की वेशभूषा के साथ नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। अन्य कई बच्चों ने अलग-अलग गीतों पर नित्य किया सभी बच्चों को गुलाल रंग भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयुषी गुप्ता व यश गुप्ता के संचालन में तंबोला, अटपटी लाइन बोलना सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें रोमी सिंगल, सुरभि सिंघल, मुकेश गर्ग, सचिन अग्रवाल आदि के जितने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संदीप जिंदल, विनय तायल, सौरभ सिंगल, अमित मित्तल, हिमांशु मित्तल, सौरभ तायल, कवी राज कंसल, सुशील गर्ग, राधेश्याम गोयल, एडवोकेट विशाल गर्ग, संदीप जैन, राजेश गोयल, प्रवीण मित्तल, गणेश मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।