1987 में बिजलीघर पर हुए आन्दोलन में शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
Shamli News - शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर पर किसान आंदोलन में शहीद हुए जयपाल मलिक और अकबर अली की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जयपाल मलिक की समाधि पर हवन किया, जबकि अकबर अली की मजार पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर साल यह कार्यक्रम किसानों की शहादत को याद करने के लिए आयोजित किया जाता है।
शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर पर किसान आंदोलन में पुलिस की गोली लगने से शहीद हुए किसान जयपाल मलिक व अकबर अली की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शहीद जयपाल मलिक की समाधि स्थल पर हवन का आयोजन किया गया, जबकि अकबर अली की मजार पर पुष्प अर्पित किए गए। वर्ष 1987 में भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आह्वान पर शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर पर किसानों का आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन में किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया था। इस दौरान पुलिस की फायोरग के दौरान गोली लगने से गांव लिसाढ़ निवासी किसान जयपाल सिंह मलिक व गांव सिंभालका निवासी किसान अकबर अली शहीद हो गए थे।
तब से प्रत्येक वर्ष शहीद किसानों की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। रविवार को शहीद किसान जयपाल मलिक की समाधि स्थल पर सुबह हवन यज्ञ व सभा का आयोजन हुआ। जिसमें भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आहुति प्रदान की। इसके बाद गांव सिंभालका में भी शहीद किसान अकबर अली की मजार पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद राजबहादुर के घेर में सभा का आयोजन कर किसानों ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक प्रसन्न चौधरी, जिलाध्यक्ष सांता प्रधान, अनिल मलिक, ओमपाल सिंह, राजबीर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



