दिनभर बारिश होने से अधिकतम तापमान में आई गिरावट
Shamli News - शुक्रवार को लगातार बारिश से मौसम सर्द हो गया, अधिकतम तापमान 21 से 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। विद्युत आपूर्ति में बाधा आई और नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़...

शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश चलने से मौसम बेहद सर्द हो गया। लगातार बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि न्यनूतम मापमान दो डिग्री सैल्सियस बढा है। दिन के समय तापमान में गिरावट आने से लोगों के शरीर में ठिठुरन बनी रही। खराब मौसम के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, जिस कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना भी करना पडा। ठंड से निजात पाने के लिए लोग दिनभर घरों में दुबके रहे और अलाव के सहारे बैठे रहे। पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। तीन दिन पहले जहां मौसम पूरी तरह से साफ हो गया था और तेज धूप के कारण लोगों को राहत मिल सकी थी। गुरूवार को तड़के आसमान में घना कोहरा छाया रहा और दोपहर में तेज धूप निकली, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सवेरे जब लोग उठे तो आसमान में काले बादलों के साथ बूंदाबांदी हो रही थी। रिमझिम बारिश दिनभर होती रही। लगातार बारिश होने से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। गत दिवस जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान मात्र 17 डिग्री सैल्सियस ही रह गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करे तो यहां तापमान में बढोतरी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खराब मौसम के कारण सबसे अधिक परेशानियां स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। बच्चे भीषण ठंड में स्कूलों की कक्षाओं में बैठकर कांपते रहे। बच्चे स्कूलों में भीगते हुए पहुंचे।मौसम की खराबी के कारण स्कूला में बच्चों की संख्या कम रही। ठंड से निजात पाने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और आलाव के सहारे बैठे रहे।
सडकों पर जलभराव और कीचड से परेशान नागरिक
शामली। शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश होने से जहां भीषण ठंड का प्रकोप बढा है वही सडकों पर कीचड फैलने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पडा। कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी बनी रही और नालियों में कूडा करकट भरा होने से जलनिकासी नही हो सकी है। शहर के मौहल्ला पंसारियान, बरखंडी रोड, कलंदरशाह, गांधी चौक, रेलपार, दयानंदनगर, शांतिनगर में बारिश होने से सडकों पर कीचड फैला रहा। नई बस्ती पंसारियान, धीमानपुरा, भिक्की मोड पर नालियों की साफ सफाई न होने से जल निकासी नही हो सही और सडकों पर जलभराव की समस्या भी बनी रही। नालियों का गंदा पानी सडकों पर भरने से नागरिक परेशान रहे। ठंड के मौसम में उनको गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। नागरिकों ने नगर पालिका पर साफ सफाई न कराये जाने का आरोप लगाया है।
मौसम खराबी से दिनभर बाधित रही विद्युत आपूर्ति
शामली। शुक्रवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। दिनभर बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाईन में फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहरभर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से नागरिकों को परेशानियों का सामना भी करना पडा।
शुक्रवार को मौसम की खराबी के चलते शहर में कई स्थानों पर विद्युत फाल्ट आने से शहरभर की विद्युत आपूर्ति सवेरे से ही बाधित रही। खराब मौसम में बिजली नहीं होने से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पडा। शहर के मौहल्ला काकानगर, झिंझाना रोड, नौकुआ रोड, बरखंडी रोड, नई बस्ती पंसारियान, दिल्ली रोड, सलेक विहार, माजरा रोड, धीमानपुरा सहित कई स्थानों पर बिजली बाधित रही। बिजली कुछ समय के लिए आई, लेकिन बाद में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे नागरिक परेशान है। सवेरे से शाम तक बिजली न होने से घरों व कार्यालय के इंवर्टर बैटरे फेल हो गए थे। बिजली न होने से लोग पानी की समस्या से भी जूझते रहे। दिनभर लोग बिजली की समस्या को जानने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों व अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन कोई उचित आश्वासन नही मिल सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।