Cold Wave Intensifies as Rainfall Hits Local Areas बूंदाबांदी से सड़कों पर फैला कीचड़, सर्दी से ठिठुरे लोग, बढ़ी दुश्वारियां, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsCold Wave Intensifies as Rainfall Hits Local Areas

बूंदाबांदी से सड़कों पर फैला कीचड़, सर्दी से ठिठुरे लोग, बढ़ी दुश्वारियां

Shamli News - शुक्रवार सुबह हुई बारिश से मौसम में सर्दी बढ़ गई है। ठंडी हवाओं और कम अधिकतम तापमान के चलते लोग ठिठुरते रहे। गावों में कीचड़ और जलभराव की समस्या बढ़ गई है। हालांकि, फसलों को इससे फायदा होगा। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीFri, 27 Dec 2024 09:28 PM
share Share
Follow Us on
बूंदाबांदी से सड़कों पर फैला कीचड़, सर्दी से ठिठुरे लोग, बढ़ी दुश्वारियां

शुक्रवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश से शुक्रवार को मौसम सर्द हो गया। शीतलहर में ठंडी हवाओं के चलने और अधिकतम तापमान में कमी के चलते पहले से और ज्यादा तेजी आ गई। लोग दिनभर सर्दी में ठिठुरते रहे। चौसाना,जिजौला,गढ़ी हसनपुर सहित अन्य गावो की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। मौसम में बदलाव से फसलों को फायदा होगा। वही कोहरे से राहत मिली। दो सप्ताह से चल रही शीतलहर शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह सवेरे शुरू हुई बूंदाबांदी के साथ ही तेज ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सर्द हो गया। बारिश के बाद सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों पर कीचड़ फैलने से हुई। गावो की सड़कों पर कीचड़ की भरमार रही। इसके साथ ही सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। सर्दी और बारिश के चलते शुक्रवार को बाजार दिनभर सूने पड़े रहे। ज्यादातर लोग शीतलहर के चलते घरों से नहीं निकले। तापमान कम रहने के साथ ही तेज ठगी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।

बादल छाने से कम रही दृश्यता

चौसाना।बादल छाने और बारिश होने के चलते दिनभर दृश्यता कम रही। दिन में अधिकतम 150 मीटर तक ही साफ देखा जा सका और शाम को दृश्यता में और अधिक कमी हो गई। मौसम विभाग ने दो दिन तक मौसम में बदलाव होने व बारिश होते रहने के संकेत दिए हैं। इसके साथ ही भीषण सर्दी लोगों को परेशान करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।