Shamli News: विशेष सफाई अभियान से चमका वार्ड-11, कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग से रोगों की रोकथाम पर जोर

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: कांधला में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या-11 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। अधिकारियों ने अभियान की निगरानी की, और नागरिकों से नियमित सफाई की अपील की गई।

विशेष सफाई अभियान से चमका वार्ड-11, कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग से रोगों की रोकथाम पर जोर

Shamli News: कांधला। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद कांधला ने शनिवार को वार्ड संख्या-11 में विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर सफाई, नालियों की सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग कराई। अभियान का उद्देश्य बरसात के मौसम में मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की रोकथाम करना रहा। नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को वार्ड संख्या-11 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब डेढ़ दर्जन सफाई कर्मचारियों ने वार्ड की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया। इसके साथ ही नालियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया तथा शाम के समय फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।अभियान

की निगरानी सफाई निरीक्षक स्पेशल मलिक, सफाई लिपिक अमरेश कुमार और सफाई नायक राशिद खान ने की। तीनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वार्ड संख्या-11 के सभासद प्रदीप भार्गव ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया तथा यह सुनिश्चित कराया कि कोई भी गली या सार्वजनिक स्थान सफाई से वंचित न रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की मांग की। पालिका अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी 25 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विशेष सफाई अभियान, कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और जलभराव न होने देने में सहयोग करने की अपील भी की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।