Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsChristmas Celebration at St Francis School Church Joyful Festivities and Special Prayers
उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस-डे, एक-दूसरे को खिलाया केक

उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस-डे, एक-दूसरे को खिलाया केक

संक्षेप:

Shamli News - शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल स्थित चर्च में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया, केक काटा गया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। फादर जोश ने प्रभु यीशु के संदेश पर जोर दिया।

Dec 25, 2025 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल स्थित चर्च में क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। देर रात विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में केक काटा गया और लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को दिनभर चर्च में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। देर रात सेंट फ्रांसिस स्कूल एवं चर्च परिसर को बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। प्रभु यीशु सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। रात 11 बजे विशेष प्रार्थना प्रारंभ हुई। प्रभु यीशु के जन्म का संदेश मिलते ही चर्च परिसर में खुशियों का माहौल बन गया और ईसाई समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोश ने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार को शांति, प्रेम, सेवा और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया को खुशहाल बनाया जा सकता है। गुरूवार सुबह से ही बड़ी संख्या में शहरवासी और युवा चर्च पहुंचे और प्रार्थना की। इसके बाद प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के लिए की गई सजावट के बीच लोगों ने फोटो भी खिंचवाए। चर्च में आने वाले श्रद्धालुओं को फादर जोश और फादर लुईस द्वारा केक खिलाकर क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी गईं। देर रात तक चर्च परिसर में कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा दिनभर सांशल मीडिया पर भी क्रिसमस पर्व की शुभकामनाऐं चलती रही।