25 दिन बाद भी गोविंद हत्याकांड का खुलासा नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - चौसाना के लक्ष्मीपुरा के आईटीआई छात्र गोविंद सैनी की हत्या का मामला पुलिस के लिए अनसुलझा है। 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुँच सकी। एसपी ने कई टीमों को लगाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जांच में दोस्ती, रंजिश और पारिवारिक संबंधों के पहलुओं की भी जांच की गई।

25 दिन बाद भी गोविंद हत्याकांड का खुलासा नहीं

चौसाना। लक्ष्मीपुरा के आईटीआई छात्र गोविंद सैनी हत्याकांड चौसाना पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बना हुआ है। हत्याकांडा के 25 दिन बीतने के बाद पुलिस हत्या से जुडा कोई भी पहलू सामने लाने मे नाकाम साबित रही। तमाम प्रयासों व पुलिसिया हथकंडो को अपनाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नही पहुॅच सकी। हत्याकांड के खुलासा ना होने के कारण एसपी भी नाराज है लेकिन चौसाना पुलिस की सेहत पर इसका असर होता नजर नही आ रहा है। बीते पांच मई को लक्ष्मीपुरा गांव के निकट नलकूप के कुएं मे गोविंद सैनी का अर्द्वजला शव बरामद हुआ था। गोविंद सैनी आईटीआई का छात्र है। घटना के बाद एसपी शामली नरेंन्द्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था और पीडित परिजनो से मुलाकात करते हुए जल्द हत्यारोपियों को पकडने का आश्वासन दिया था।एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वॉट टीमो,सर्विलांस सहित झिंझाना थाने के साथ कई अन्य टीमों को घटना के खुलासे मे लगाया गया था।घटना को अब लगभग एक महीना बीतने को है लेकिन छात्र की हत्या का खुलासा नही हो सका। हत्याकांड के खुलासे को पुलिस ने डेढ दर्जन लोगो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। अब हत्याकांड पुलिस के लिए गले की फांस बना हुआ है। वही दूसरी ओर 25 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी भी अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की है。

दोस्ती से दुश्मनी तक हर एंगल खंगाला, फिर भी खाली हाथ पुलिस

चौसाना। जांच टीमों ने हत्या के पीछे दोस्ती, रंजिश, मोबाइल कॉल डिटेल और पारिवारिक संबंधों तक हर पहलू को खंगाला। गांव और आसपास के इलाके में लगातार दबिशें भी दी गईं, लेकिन पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई। अब क्षेत्र में यह चर्चा आम हो चली है कि “पुलिस के हाथ भले लंबे हों, लेकिन हत्यारे उससे ज्यादा शातिर निकले।” बता दे कि पुलिस की टीमें त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की थ्योरी पर भी काम कर चुकी है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोविंद सैनी की हत्या का मामला कब हुआ था?
गोविंद सैनी की हत्या का मामला 5 मई को हुआ था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।