जलालाबाद में स्वगणना को जागरुकता रैली निकाली
जलालाबाद में जनगणना 2027 के तहत स्व गणना कार्यक्रम के लिए रैली आयोजित की गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक किया। चेयरमैन जहीर मलिक ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। विधायक अशरफ अली ने नागरिकों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
जलालाबाद। जनगणना 2027 को लेकर आयोजित स्व गणना कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत द्वारा रैली का आयोजन किया गया । क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक किया। नगर पंचायत सभागार म प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के उपरान्त नगर पंचायत कर्मियो एवं गणको द्वारा रैली का आयोजन किया गया । शुभारम्भ चेयरमैन जहीर मलिक व अधिशसी अधिकारी जयवीर शर्मा द्वारा संयुक्त रूप् से किया गया रैली नगर के मुख्य मार्गाे से होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पर सम्पन्न हुई ।इस दौरान चेयर मैन जहीर मलिक ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला होती है, जिससे सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य आवश्यक योजनाओं के लिए सही आंकड़े प्राप्त होते हैं。
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियो से स्वगणना के लिए सैल्फी इवैन्ट का आयोजन किया गया जिसमे थानाभवन विधायक अशरफ अली द्वारा मोबाईल के माध्यम से जनगणना की वेबसाईट पर अपना गणना फार्म भरकर कस्बे के नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
जनगणना प्रक्रिया का विवरण
रैली के दोरानअधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने जनगणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार तकनीकी माध्यम से जनगणना कार्यक्रम को घर घर जाकर सम्पन्न किया जाएगा, जिससे कार्य अधिक पारदर्शी और सरल बनेगा। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी भाग लिया और जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


