होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

Mar 03, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - श्री सत्य सनातन धर्म सेवा संघ द्वारा मोहल्ला कांभोयन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और भजनों से भक्तों का मनोरंजन किया गया। दिव्य योगी राज राजेश्वर महाराज ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। होली एकता और भाईचारे का प्रतीक है।

होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

श्री सत्य सनातन धर्म सेवा संघ के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली के साथ होली के भजनों से सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सत्य सनातन धर्म सेवा संघ के तत्वाधान में समिति मुख्य कार्यवाह रवि तायल के नगर के मोहल्ला कांभोयन में स्थित आवास पर रविवार साय होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों के बीच फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर सुन्दर भजनो की प्रस्तुति करते हुऐ सुरेन्द्र गर्ग ने होली खेले रघुवीर, विकास सिंघल ने आयो फागुन का महीना, रवि तायल ने मेरा नाम है बजरंगी भजन से भक्तों को आनंदित किया।

होली मिलन कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए दिव्य योगी राज राजेश्वर महाराज ने कहा होली महोत्सव उमंग, प्रकृति परिवर्तन ,एकता ओर सांस्कृतिक भाईचारे का प्रतीक है।.होली का आध्यात्मिक भाव अहंकार, ईर्ष्या और नकारात्मक प्रवृत्तियों को ज्ञान की अग्नि (होलिका दहन) में भस्म कर, प्रेम, पवित्रता और दिव्य गुणों के रंगों से आत्मा को सराबोर करना है। यह अंधकार पर प्रकाश, भ्रम पर सत्य और विकारों पर आत्म-नियंत्रण की विजय का पर्व है, जो आंतरिक शुद्धि और ईश्वर के प्रति समर्पण सिखाता है। होलिका दहन (आंतरिक शुद्धि)यह बाह्य अग्नि नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, जैसे- क्रोध, लोभ, अहंकार और द्वेष को ज्ञान और योग-अग्नि में जलाने का प्रतीक है। यह त्यौहार दिखाता है कि जब मन में अडिग भक्ति और विश्वास हो, तो ईश्वर अधर्म और अहंकार (हिरण्यकशिपु/होलिका) पर विजय दिलाते हैं। ओर अपने भक्त प्रहलाद को दिव्य भक्ति प्रदान करते है।रंगों के आदान-प्रदान से प्रेम, शांति, खुशी और शक्ति के दिव्य रंगों से आत्मा को रंग आनंद प्राप्त करते है। होली का अर्थ है 'मैं ईश्वर की हो ली'। यह समर्पण की भावना है, जहाँ आत्मा परमात्मा के प्रेम में मगन होकर खुद को शुद्ध करती है। यह सभी मतभेदों को मिटाकर प्रेम के रंग में एक होने का संदेश देता है। संक्षेप में, होली केवल बाहरी रंग खेलने का नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर गुणों का संचार करने और जीवन को उच्चतर आत्म-चेतना की ओर ले जाने का पावन अवसर है। इस अवसर पर अमित गर्ग, नवीन गोयल, अनुज तायल, मुकेश गर्ग, मुकेश अरोरा, प्रभात तायल, विनय तायल, संजय कश्यप, हरिओम, सचिन गोयल, योगेश तायल ,दीपक तायल आदि सदस्यों ने होली का आनंद लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।