हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

Feb 28, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आनंद लिया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश दिया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में होली का पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और आनंद लिया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने कहा कि होली प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों से खेलनी चाहिए। पक्के और हानिकारक रंगों से बचते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली आपसी भेदभाव मिटाने और गले मिलकर मतभेद दूर करने का पर्व है। कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई एवं आशीर्वाद समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

आशीर्वचन और गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई परिश्रम और लगन के साथ करने का संदेश दिया गया। मौके पर विवेक संगल, पल्लवी ऐरन, रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार, आशीष जैन, मोहित कुमार, रवि कुमार, राजीव शर्मा, शिवकुमार धीमान, सोमदत्त शर्मा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।