Celebrating Maharishi Kashyap and Maharaja Nishadraj Jayanti in Shamli महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति के महान ऋर्षि :दिनेश शर्मा, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsCelebrating Maharishi Kashyap and Maharaja Nishadraj Jayanti in Shamli

महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति के महान ऋर्षि :दिनेश शर्मा

Shamli News - शामली में संयुक्त कश्यप महासभा द्वारा वीवी पीजी कालेज में महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज की जयंती मनाई गई। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने महापुरूषों के योगदान की सराहना की और समाज की एकता पर बल...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीSun, 6 April 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति के महान ऋर्षि :दिनेश शर्मा

शामली। संयुक्त कश्यप महासभा के तत्वाधान में शनिवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज की जयंती हर्षाेउल्लाष के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने महापुरूषों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आहवान किया। शनिवार को मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, एमसलसी विरेन्द्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनिवाल, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर नमन किया। दिनेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सब महर्षि कश्यप जी की संतान है। वे सृष्टिरचियता थे। महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति के महान ऋर्षि थे। जिन्होने मानव सभ्यता की उन्नति मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होने समाज को धर्म नीति और सदाचार का मार्ग दिखाया। वही निषादराज श्रीराम के परमस्नेही भक्त थे। निषादराज की वीरता और निष्ठा मे सच्ची मित्रता और सेवा भाव का संदेश देती है। हमारी सरकार ने प्रयागराज मे श्रंगवेगपुर धाम बनाकर निषादराज का मानसम्मान बढाया।

पूर्व एमसलसी सुरेश कश्यप ने बताया कि हमने अभी तक महापुरूषो के सम्मान में महर्षि कश्यप, गुरू कालू बाबा, निषादराज, वीर एकलव्य, डा. बीआर अम्बेडकर की सेंकडो प्रतिमाओं का अनावरण समाज में कराया है। उन्होने समाज की एकता और समृद्धि पर बल दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिकल कैम्प, और भण्डारे की उचित व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का संचालन रेखा चौहान ने किया। मौके पर राजीव कश्यप, सैहनसरपाल, अंकित, लोकेन्दर, नरेन्द्र, अजित, विकास, मिलन, सारिका कश्यप, उषा, सीमा मेहरा, राममेहर, देशपाल, पदम, देवेन्द, विजय, मनोज, राजकुमार, कुलदीप, अनिल कश्यप, भूपेन्द्र कश्यप, बलजीन्द्र कश्यप, जयपाल कश्यप, विनोद कश्यप, मोनिका कश्यप, पिंकी कश्यप, राहुल कश्यप, हरप्रकाश बहादुर, बबलू कश्यप, दीपा कश्यप, सुभाष कश्यप, दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।