सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाज़ी मारी
जलालाबाद में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉप-5 में लड़कियों का दबदबा रहा, जिसमें वाशू ने 95.8%, कनिका ने 93.2% और अनम ने 90.4% अंक प्राप्त किए। स्कूलों में खुशी का माहौल बना और सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई।

जलालाबाद। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मार ली। स्कूलों में घोषित टॉप-5 मेधावी विद्यार्थियों की सूची में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि परिवार और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों की मेहनत की सराहना की। कई छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तो कई ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किएए है।
अल्पाईन इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल की वाशू 95.8 प्रतिषत अंक के साथ विद्याालय टाप किया तो कनिका ने 93 .2 प्रतिशत के साथ दूसरा व अनम ने 90 .4 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया अवन्तिका, श्रुति, श्रेया ने भी 89 ,87, एवं 83 प्रतिशत अंको के साथ टाप 10 मे जगह बनाई। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई का यह परिणाम है। शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष कठिन परिश्रम किया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं असफल विद्यार्थियों को निराश न होकर आगे बेहतर प्रयास करने की सलाह दी गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


