कांधला में जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेला

Dec 20, 2025 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - कांधला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज बृजेश कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराना और प्रेरित करना था। कई अधिकारियों ने कैरियर टिप्स और सिविल सेवाओं की तैयारी की रणनीतियों पर चर्चा की।

कांधला में जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेला

कांधला। नगर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, में शनिवार को जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश कुमार शर्मा, जिला जज फैमिली कोर्ट शामली उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देना और उन्हें प्रेरित करना था। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी और एसडीएम शामली विनय कुमार भदौरिया ने विशेष रूप से सिविल सेवाओं में प्रतिभाग करने की रणनीति और तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल ने शिक्षा विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के अवसरों पर प्रकाश डाला।

जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव और जिला सहायक निबंधक शिवम मलिक ने छात्र-छात्राओं को कैरियर के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और जिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य के.के. जरा ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कैरियर के अवसरों और योग्यता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमित मलिक, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल पावटी कलां ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता जयजान ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. पुनीत कुमार आचार्य, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल बलवा और डॉ. विपिन कुमार, प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल जैनपुर का विशेष सहयोग रहा। साथ ही जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्याओं ने भी इस मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कैरियर मेला छात्राओं के लिए न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;