महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को स्वरोजगार और कला कौशल विकास की जानकारी दी गई। आशु भाषण प्रतियोगिता में अकाश चौधरी ने प्रथम और अर्शी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को कला कौशल विकास एवं स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी ने छात्राओं को परंपरागत कोर्सेज बीए एवं एमए के पश्चात विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की जानकारी दी, जिससे कि वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके। अंग्रेजी विभाग की छात्राओं को ऑनलाइन कोचिंग एवं ऑफलाइन कोचिंग के बारे में प्रेरित किया गया। बच्चों ने करियर से संबंधित अनेकों प्रश्नों का समाधान किया।
तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने विभागीय परिषद के अंतर्गत आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। महिला सशक्तिकरण एवं करियर काउंसलिंग विषयों पर बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अंग्रेजी विभाग से आकाश चौधरी ने प्रथम स्थान एवं अर्शी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सशक्त तभी हो सकती है, जब वो आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो अन्यथा मिशन शक्ति का ये अभियान सफल नहीं हों पाएगा। कार्यक्रम में मेघा, आंचल, आकांक्षा, अजय आदि का योगदान रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


